भोपालमध्य प्रदेश

विदेशी माल से पटेगा बाजार, बर्बाद होगा स्थानीय किसान: जीतू पटवारी ने दी चेतावनी

विदेशी माल से पटेगा बाजार, बर्बाद होगा स्थानीय किसान: जीतू पटवारी ने दी चेतावनी

भोपाल, यशभारत।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि ट्रेड डील पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार की मंशा पर संदेह जताते हुए इसे ‘किसान विरोधी समझौता’ करार दिया है। पटवारी ने कहा कि सरकार भाषणों से किसानों को आश्वस्त करने का प्रयास कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत भारतीय किसानों के लिए विनाशकारी हो सकती है।

अमीर और गरीब किसान के बीच असमान मुकाबला पटवारी ने आंकड़ों के जरिए भारत और अमेरिका की कृषि संरचना में जमीन-आसमान का अंतर बताया। उन्होंने कहा, अमेरिका में एक औसत किसान के पास 450 एकड़ जमीन है, जबकि भारत के किसान के पास मात्र 2 से 2.5 एकड़। अमेरिका की मात्र 1-2 प्रतिशत आबादी खेती करती है, जबकि भारत की आधी से ज्यादा आबादी इस पर निर्भर है। ऐसी स्थिति में 2 एकड़ वाले किसान को 450 एकड़ वाले जमींदार से लड़ाना न्याय नहीं, बल्कि किसानों के साथ धोखा है।
सब्सिडी का असंतुलन और सस्ता आयात प्रदेश अध्यक्ष ने सब्सिडी के मुद्दे पर केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अमेरिकी प्रशासन अपने किसानों को अरबों डॉलर की सहायता दे रहा है। उन्होंने दिसंबर 2025 के उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका अपने किसानों को संकट के समय भारी वित्तीय सुरक्षा देता है। पटवारी ने सवाल किया, यदि नॉन-टैरिफ बैरियर हटाए गए और बाजार खुला, तो सब्सिडी के दम पर अमेरिका का सस्ता माल भारतीय मंडियों में भर जाएगा। ऐसे में हमारा मध्यम और छोटा किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button