देश

स्टेशन के बाहर फिल्म अभिनेता से मोबाइल की लूट

स्टेशन के बाहर फिल्म अभिनेता से मोबाइल की लूट

कैब बुकिंग के दौरान बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

भोपाल, यशभारत। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर सुरक्षा दावों की कलई खुल गई है। मंगलवार को मुंबई से लौटे फिल्म अभिनेता राहुल चेलानी के साथ मोबाइल स्नैचिंग की वारदात हुई। राहुल स्टेशन के बाहर खड़े होकर अपने गंतव्य नर्मदापुरम जाने के लिए मोबाइल से कैब बुक कर रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर तेज रफ्तार में फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से अभिनेता हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने तुरंत हबीबगंज थाने पहुंचकर मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों का सुराग लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button