
दादा वीरेंद्रपुरी के जन्मोत्सव पर आयोजन
बजरंग मठ सूपाताल में नेत्र शिविर आयोजित
जबलपुर,यशभारत। दादा वीरेंद्रपुरी के जन्मोत्सव पर बजंरग मठ सूपाताल में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिस दौरान शनिवार को 530 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 25 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया। जानकारी के अनुसार बाबूशंकर सोनकर, डॉ. पवन स्थापक, दादा वीरेंद्रपुरी शिष्य मंडल की उपस्थिति में शनिवार को परम पूज्य बाबा विश्वनाथ पुरी द्वारा दीप प्रज्वलन करके नेत्र शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कई मरीजों को आवश्यक दवाईयां भी वितरित कीं गईं।
०००००००००००००






