जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

रेलवे अस्पताल की बड़ी लापरवाही, हार्ट पेशेंट मरीज की मौत परिजनों ने मचाया हंगामा

जबलपुर,यशभारत। रेलवे अस्पताल के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बेटे ने अपने पिता की मौत का जिम्मेदार रेलवे अस्पताल प्रबंधन को बताया। बेटे का कहना था कि आदित्य हॉस्पिटल में पिता का हार्ट का ऑपरेशन हुआ था, वहां से डिस्चार्ज कराके रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों ने पिता का इलाज ही नहीं किया और उनकी मौत हो गई।
रेलवे कर्मचारी मृतक गौरीशंकर के बेटे राजा ने आरोप लगाते हुए बताया कि 23 जून को पिता को सीने में दर्द होने के कारण रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां ऑपरेशन के लिए कहा गया और आदित्य हॉस्पिटल में रिफर कर दिया गया। आदित्य अस्पताल में पिता के हार्ट का सफल आपरेशन हुआ जिसे एक बार फिर रेलवे अस्पताल भेज दिया गया जहां के डॉक्टरों ने पिता का इलाज नहीं किया और उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button