भोपाल मंडल होकर दो विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार

भोपाल मंडल होकर दो विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार
भोपाल, यश भारत । यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा दो विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। ये दोनों विशेष गाड़ियाँ भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों इटारसी, भोपाल/रानी कमलापति एवं बीना से होकर संचालित होंगी, जिससे मंडल के यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
गाड़ी संख्या 01079/01080 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस–गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी टर्मिनस दैनिक विशेष गाड़ी
रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01079/01080 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस–गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी टर्मिनस दैनिक विशेष गाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 01079 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से 15 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। कुल 62 फेरे लगाए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर से 17 मई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। कुल 62 फेरे लगाए जाएंगे।
यह विशेष गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों पर ठहराव लेकर यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।
कोच संरचना: 01 एसी द्वितीय, 06 एसी तृतीय, 09 शयनयान, 04 सामान्य एवं 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच।
गाड़ी संख्या 01415/01416 पुणे–गोरखपुर–हडपसर दैनिक विशेष गाड़ी
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए गाड़ी संख्या 01415/01416 पुणे–गोरखपुर–हडपसर दैनिक विशेष गाड़ी की संचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है।
गाड़ी संख्या 01415 पुणे से 15 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। कुल 62 फेरे लगाए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर से 16 मई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। कुल 62 फेरे लगाए जाएंगे।
यह विशेष गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से होकर संचालित होगी, जिससे मंडल के यात्रियों को उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के मध्य यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।
कोच संरचना: 01 एसी द्वितीय, 05 एसी तृतीय, 06 शयनयान, 04 सामान्य एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 18 कोच।
भोपाल मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की समय-सारणी एवं अन्य जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES अथवा हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें।







