भोपालमध्य प्रदेश
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के दो जिला अध्यक्ष घोषित

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के दो जिला अध्यक्ष घोषित
भोपाल यश भारत। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से दो जिलों के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार आगर मालवा में भवानी शंकर वर्मा और रतलाम में रमेश मालवीय को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति आदेश 11 मई 2026 को जारी किया गया , भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश तथा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई है।







