Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें
मेघालय में यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल

मेघालय में यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल
नई दिल्ली,यश भारत। मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के आठ विधायक बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में लखमन रिंबुई, पीयूष मारवेन, किर्मेन शायला, मेयरलबॉर्न सिएम, मैथ्यू कुरबाह, ओलान सिंह सुइन, बालाजिएद कुपर सिनरेम और सिनशार कुपर रॉय शामिल हैं। विधायकों के भाजपा में शामिल होने से मेघालय की राजनीति में पार्टी का प्रभाव बढ़ने की स्थिति बनी है।






