देश

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन: मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी, सियासत गरम

आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा

”चंडीगढ़। पंजाब में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लेते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एक साथ कई शहरों में की गई, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने लुधियाना स्थित अरोड़ा के आवास समेत गुरुग्राम, चंडीगढ़ और जालंधर में कुल 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई।

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि इस तरह की कार्रवाई चुनावों से पहले राजनीतिक दबाव बनाने के उद्देश्य से की जाती है।

फिलहाल जांच जारी है और मामले में आगे क्या खुलासे होते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button