राशिफल 27 जुलाई 2026 : सोमवार के दिन शिव कृपा से बन सकते हैं 3 राशियों के काम, खुशखबरी मिलने के भी योग
जानिये अपना राशिफल

यशभारत। आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज रात 10 बजकर 55 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज से जया-पार्वती व्रत की शुरुआत हो रही है।जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 जुलाई 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आज आपको किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत और प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलेगा। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी क्रिएटिविटी की सराहना करेंगे। यह दिन महिलाओं के लिए खास रहने वाला है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। पैरों मे दर्द की समस्या से आज राहत मिलेगी।
वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़े बुजुर्गों से प्रेरणा मिलेगी कुछ बड़ा करने का प्लान बनाएंगे। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। छात्रों की शैक्षिक मनोकामनाए पूर्ण होंगी और आपको परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे अपने पसंदीदा कॉलेज में आप एडमिशन ले पाएंगे। रिश्तेदार आज आपको बिजनेस बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। समाज में आपकी पद – प्रतिष्ठा बढ़ेगी।बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी तारीफ करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है । संतुलित दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखने से खुद को रिफ्रेस महसूस करेंगे। शिव कृपा से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके जीवन में नए अवसर लेकर आने वाला है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा जो की आने वाले समय में आपके लिए लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता आज मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। आज आपको मनचाही वस्तु मिलेगी जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा लवमेट के साथरिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। बारिश के इस मौसम में आपको अपनी सेहत खास ख्याल रखने की जरूरत है।
कर्क राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप अपने काम की गुणवत्ता में सुधार लाकर और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। किसी खास प्रोजेक्ट में पैसा लगाना लाभदायक साबित होगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अवश्य शामिल करें। भोलेनाथ की कृपा से आपके काम बन सकते हैं।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज की गई मेहनत निकट भविष्य में बहुत लाभदायक साबित होगी इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कामों के प्रति सतर्क रहें। लवमेट आज अपने रिश्तें के बारे में घरवालों को बताएँगे, घरवाले इस पर विचार भी करेंगे। इस राशि के कैमिस्ट शॉप चलाने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। महिलाएं आज रसोईघर में व्यस्त रहेंगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य के मामले मे न्यूरों स्पाइन की समस्या से आज राहत मिलेगी प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय बिताएं।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज घर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं, लेकिन इसका परिणाम सुखद रहेगा। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जायेगा।आपका पुराना दोस्त आपको फोन करके आपको सरप्राइज देगा। टेक्नॉलाजी से जुड़े युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है कामयाबी आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते है।
तुला राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। कहीं से मन मुताबिक धनलाभ होने से मन को राहत मिलेगी।घर पर ही परिवारवालों के साथ मिलकर धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें । सोशल वेलफ़ेयर सेक्टर में कार्यरत लोगों की पदोन्नति के योग है। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है आपके प्रति शत्रु भाव रखने वाला व्यक्ति आपके काम की शिकायत उच्चाधिकारी से कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। बच्चों का आज पढाई में मन लगेगा उन्हे कुछ प्रेरक कहानिया सुनाए। युवाओं का अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर पूरा ध्यान रहेगा। कामकाज में सतर्कता लाभदायक रहेगी| आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यभार लेने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
वृश्चिक राशि
आज आपको शुभ समाचार मिलने वाला है। आज पिता जी आपको पैतृक व्यवसाय की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देंगे और आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विद्यार्थी पूरी मेहनत से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखेंगे और बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। आज घर की सुख-सुविधाओं में ज्यादा खर्च हो सकता है, साथ ही घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में धन लाभ कराएगा। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज के दिन आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होने वाली हैं। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। वकीलों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, नया केस हाथ लगेगा। आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं और आपके विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आज दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जीवनसाथी के साथ अच्छी मूवी देखने का मन बनायेंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बुरा ना माने, दोस्ती मजबूत होगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मकर राशि
आज का दिन आपके जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आज दिनभर भागदौड़ की स्थिति रहेगी, लेकिन इसके परिणाम काफी लाभदायक होंगे जिससे आपका उत्साह बना रहेगा । आज आपको किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है और बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में प्रोडक्शन के साथ- साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें जिससे आय की स्थिति बेहतर होगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में थोड़ा मतभेद हो सकता है।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज कुछ प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात होगी जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिये अपनी सटीक राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। लेखन कार्यों में आज आपका रुझान बढ़ेगा आपकी लेखनी में सुधार आएगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे इससे उनके साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आज नौकरी में मनचाहा कार्यक्षेत्र मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बहुत समय से अटका हुआ आपका राजकीय काम आज पूरा हो जाएगा । आज परिवार के साथ मनोरंजक गतिविधियों मे कुछ समय बीतेगा।
मीन राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। आज आपको किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे है । बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। जॉब सर्च कर रहे युवाओं का किसी बढ़िया कंपनी के पैनल द्वारा टेलीफोनिक इन्टरव्यू लिए जाने के असार है। मौसम के विपरीत प्रभाव की वजह से थकान हो सकती है लेकिन दोस्तों के साथ शाम की चाय से सारी थकान छूमंतर हो जाएगी।







