देश

गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके,लोग दहशत में घरो से बाहर भागे

रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.4 की तीव्रता

राजकोट,एजेंसी। गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके से लोग सहम उठे। गुजरात के राजकोट और आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन फिलहाल किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई है।

सौराष्ट्र क्षेत्र में था केंद्र बिंदु

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु सौराष्ट्र क्षेत्र में गोंडल से 24 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण की ओर था। यह झटके दोपहर करीब 12 बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए। राजकोट और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने घरों और दफ्तरों में झटके महसूस होने की बात कही। लोग घबराकर खुले स्थानों की ओर भागे।

अलर्ट हुआ प्रशासन

हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति को क्षति की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह से अलर्ट पर हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गुजरात सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button