भोपाल

कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां के आंचल से छिटककर गिरा मासूम पहिये के नीचे आया, मौत

कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां के आंचल से छिटककर गिरा मासूम पहिये के नीचे आया, मौत
-पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत।
रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे डेढ़ साल का मासूम अपनी मां के आंचल से छिटककर सडक़ पर गिर गया। तभी कार का पहिया उसके उतर से गुजर गया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर कार जब्त कर आरोपी को हिरातस में ले लिया है।
एसआई अनंत पांडे ने बताया कि सिकंदराबााद गांव निवासी सोयब अंसारी, हार्डवेयर का काम करते हैं। कल उनकी पत्नी तैयबा अंसारी अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को लेकर अपने पिता शेरू खान के साथ एक्टिवा से साक्षी ढाबा की ओर जा रहे थे। जब वह नीलबड़ चौराहा पर पहुंचे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार एमपी 04 जी 8371 ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे मासूम अली अपनी मां तैयबा के आंचल से छिटककर सडक़ पर जा गिरा। तभी कार का पहिया मासूम के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तैयबा और उसके पिता शेरू खान को भी चोट आई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद कार को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

नाले में मिला नवजात का भ्रूण:-

निशातपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक नाला में नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव बरामद किया। एसआई मातादीन अहिरवार ने बताया कि कल दोपहर सूचना मिली थी कि शिवनगर स्थित नाले में एक नवजात शिशु का शव पड़ा है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने नवजात शिशु का भ्रूण बरामद किया है। भ्रूण करीब 3 से 4 माह का होने की संभावना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संभवत: किसी अज्ञात ने पैदाइश छिपाने के लिए नवजात शिशु भ्रूण को नाले में फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक ने फांसी लगाकर जान दी:-

छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एसआई विनोद पंथी ने बताया कि छोला मंदिर निवासी विशाल अहिरवार(26) बेरोजगार था और शराब पीने का आदी था। कल उसने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के बारे में पता चलने पर परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि शुरूआती जांच में पता चला है कि उसने करीब एक साल पहले प्रेम विवाद किया था, लेकिन शराब की लत के चलते उसका अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था, इस कारण पत्नी उसे कुछ माह बाद ही छोडक़र मायके चली गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button