जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जबलपुर की डॉ. श्वेता पाठक को तीसरा पुरस्कार

आईएसबीएमटी की 7वीं वार्षिक बैठक

जबलपुर। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल स्थित एसीटीआरईसी में आयोजित “आईएसबीएमटी की 7वीं वार्षिक बैठक” में जबलपुर की डॉ. श्वेता पाठक को उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें “भारत में अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण तक पहुंच का विकेंद्रीकरण – मध्य भारत के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज से एक उत्कृष्ट परिणाम” विषय पर प्रस्तुत पोस्टर के लिए तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया।

08

इस उपलब्धि पर डॉ. पाठक ने अपने मार्गदर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, एससीआई अधीक्षक डॉ. लक्ष्मी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका सहित अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं स्टाफ का विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

डॉ. पाठक ने इस सफलता का श्रेय अपने संस्थान और मरीजों के विश्वास को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button