जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

12वीं की छात्रा पर डोला टीचर का दिल…’अकेले’ कमरे में बुलाकर मांगे मोबाइल नंबर, नहीं दिए तो कर डाली गंदी हरकत

चूरू. राजस्थान में शिक्षा के मंदिरों में टीचर्स की गलत हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही है. कई टीचर छात्राओं पर गंदी नजर रख रहे हैं. मौका मिलते ही गंदी हकरतें करने से नहीं चूक रहे हैं. इसका ताजा मामला चूरू जिले के सादुलपुर इलाके में सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल के टीचर का मन 12वीं कक्षा की छात्रा को देखकर डोल गया. टीचर ने छात्रा के साथ ऐसी हरकत कर डाली की शिक्षा महकमा शर्मसार हो गया. घटना का पता चलते ही पूरा गांव स्कूल में एकत्र हो गया. ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर को वहां से हटा दिया है.

जानकारी के अनुसार सादुलपुर इलाके के भुवाड़ी गांव के सीनियर सैकंडरी सरकारी स्कूल में यह घटना 20 जनवरी को हुई. पीड़ित छात्रा की मां ने ग्रामीणों के साथ थानाधिकारी को इस संबंध में रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में उसने बताया कि उसकी बेटी गांव के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है. 20 जनवरी को उसकी बेटी स्कूल गई थी. वहां स्कूल के हिंदी सबजेक्ट के टीचर विजय कुमार स्वामी ने उसकी बेटी को इंटरवेल के समय कमरे में अलग से बुलाया.

कमरे में नहीं लगा था कोई सीसीटीवी कैमरा
उस कमरे में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था. बेटी जब उसके पास कमरे में गई तो टीचर ने उससे उसके मोबाइल नंबर मांगे. इस पर बेटी ने मोबाइल नंबर देने से मना कर दिया. इससे टीचर विजय कुमार उखड़ गया. उसने उसकी बेटी का हाथ पकड़ कर गंदी हरकत कर डाली. इससे घबराई उसकी बेटी किसी तरह टीचर से हाथ छुड़ाकर कमरे से बाहर आ गई. घर आने के बाद उसने अगले दिन स्कूल जाने से मना कर दिया.

ग्रामीणों ने लगाया स्कूल के ताला और उग्र प्रदर्शन किया
कारण पूछने पर उसने बताया कि टीचर विजय कुमार स्वामी उसके साथ बदसलूकी करता है. इसके साथ ही धमकी देता है कि अगर तूने किसी को बताया तो तुझे फेल करवा दूंगा. यह सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. उन्होंने गांव के मौजिज लोगों को इस बारे में बताया. इस पर गुस्साए ग्रामीण शनिवार को स्कूल पहुंच गए और वहां ताला लगा दिया. ग्रामीणों ने टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया.

ग्रामीणों की मांग टीचर को तुरंत सस्पेंड किया जाए
इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल टीचर विजय कुमार स्वामी को स्कूल से हटा दिया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि सोमवार को जांच कमेटी की ओर से मामले की जांच करवाई जाएगी. उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. तब जाकर ग्रामीण शांत हुए. ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी टीचर को तुरंत सस्पेंड किया जाए.

पीड़िता के घर पहुंचे स्कूल के टीचर
रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 23 जनवरी को स्कूल के कई टीचर उसके घर आए. उन्होंने घटना को दबाने की कोशिश की. घर आए टीचर बोले कि वे विजय कुमार की तरफ से वे माफी मांगते हैं. विजय कुमार फिर से ऐसा नहीं करेगा. सीबीईओ बबलेश शर्मा ने बताया कि टीचर विजय कुमार पर छात्रा से छेड़छाड़ के लगे आरोपों को ध्यान में रखते हुए उसे भुवाड़ी से हटाकर रेजड़ी लगाया गया है. सोमवार को जांच कमेटी मामले की जांच करेगी और आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button