भोपालमध्य प्रदेश

हमीदिया अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सेवाएं चरमराईं

हमीदिया अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सेवाएं चरमराईं

​भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जूनियर और इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद करा दिए, जिससे दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों की कतारें नियंत्रित करने के लिए केवल एक रजिस्ट्रेशन काउंटर चालू रखा गया है, जिसके चलते ओपीडी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
​आंदोलन को और गति देते हुए जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने भी एमबीबीएस जूनियर डॉक्टरों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया है। बीते दिन हुए उग्र प्रदर्शन के बाद पैदा हुई स्थिति को देखते हुए हमीदिया परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। मौके पर भोपाल पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

​पूरे घटनाक्रम पर भोपाल कलेक्टर सीधे नजर बनाए हुए हैं। दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर ओपीडी सेवाओं को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयासों में जुटा है। हालांकि, डॉक्टरों का स्पष्ट कहना है कि जब तक स्टाइपेंड वृद्धि पर ठोस फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button