जिला योजना समिति बैठकः प्रभारी मंत्री ने पेयजल आपूर्ति, सिविल डिफेंस को लेकर की चर्चा

जबलपुर यशभारत। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में आज आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर तथा सिविल डिफेंस प्लान के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ अभिलाष पांडे, विधायक श्लखन घनघोरिया, नीरज सिंह, श्री संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत, सीईओ स्मार्ट सिटी अनुराग सिंह उपस्थित थे।