Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

पमरे के मुखिया बने दिलीप कुमार सिंह, जल्द संभालेंगे कारभार

यशभारत ब्रेकिंग न्यूज़

यशभारत ब्रेकिंग न्यूज़

पमरे के मुखिया बने दिलीप कुमार सिंह, जल्द संभालेंगे कारभार

जबलपुर यशभारत ।पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) को नया महाप्रबंधक मिल गया है। वरिष्ठ रेल अधिकारी दिलीप कुमार सिंह को पमरे का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही अपने पद का कार्यभार संभालेंगे। रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद यह नियुक्ति की गई है। दिलीप कुमार सिंह भारतीय रेल के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पमरे में कई सुधारात्मक कदमों की उम्मीद जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, कार्यभार संभालने के बाद वे सुरक्षा, समयपालन और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। साथ ही लंबित परियोजनाओं को गति देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।पमरे के अधिकारियों और कर्मचारियों में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में रेलवे के कामकाज में और तेजी आएगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के दिलीप कुमार सिंह का तबादला रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक (पीडीई), (सतर्कता) के पद पर कर दिया गया था। वे भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर सेवा (आईआरएसएसई) के अधिकारी हैं।जिनको अब पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक पद पर पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button