भोपालमध्य प्रदेश

समय पर पहुँची डायल-112, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की बचाई जान

समय पर पहुँची डायल-112, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की बचाई जान

भोपाल, यशभारत। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुए एक व्यक्ति के लिए डायल-112 के जवान देवदूत बनकर सामने आए। समय पर मिली सूचना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाकर उसका उपचार शुरू कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अप्रैल को ओल्ड सुभाष नगर स्थित गीतांजलि स्कूल के पास एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना तुरंत राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना ऐशबाग की डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। आरक्षक संदीप कुमार और चालक रियाज़ खान ने मौके पर पहुँचकर देखा कि घायल व्यक्ति दर्द से कराह रहा था। जवानों ने बिना समय गंवाए घायल को अपनी गाड़ी में लिटाया और तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुँचाया।
अस्पताल में घायल का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि उन्हें समय पर अस्पताल नहीं लाया जाता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button