भोपालमध्यप्रदेश

स्वस्थ समाज के निर्माण में दंत चिकित्सकों की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री

स्वस्थ समाज के निर्माण में दंत चिकित्सकों की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री

हीरक जयंती समारोह में युवा चिकित्सकों से संवाद, चिकित्सा सेवाओं के विस्तार पर जोर

भोपाल, यश भारत। स्वस्थ समाज के निर्माण और जन-जन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में दंत चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह एवं युवा दंत चिकित्सक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जिसके पश्चात राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान हुआ। युवा दंत चिकित्सकों से सीधा संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं के निरंतर विस्तार और आम नागरिकों के बीच मुख व दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान परिषद की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, प्रदेश में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की चुनौतियों पर भी गहन मंथन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ दंत चिकित्सकों के योगदान को रेखांकित करते हुए युवा पीढ़ी को सेवा भाव के साथ चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button