जबलपुरमध्य प्रदेश

दिशा बैठक में निर्णय: यातायात, पेयजल व किसान समस्याओं के त्वरित समाधान हो

जबलपुर, यश भारत। सांसद आशीष दुबे की अध्यक्षता में जिला समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक कलेक्टर सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, नीरज सिंह ठाकुर, संतोष बरकड़े, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली, सड़क, कृषि, नहर, नगरीय विकास, यातायात व उपार्जन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद दुबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के समन्वय से कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने, पेयजल समस्याओं के निराकरण, हेंडपंपों की मरम्मत, सड़क एवं रोड रेस्टोरेशन कार्य में तेजी लाने तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने एंबुलेंस की उपलब्धता, फसल बीमा, खाद आपूर्ति, पाइपलाइन कार्य, अतिक्रमण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं विस्थापितों की समस्याओं को उठाया। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बैठक में लिए गए निर्णयों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button