विदेशों में भारतीयों का योगदान बना भारत की शान : विवेक तन्खा
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे पर पहुँचे विवेक तन्खा

विदेशों में भारतीयों का योगदान बना भारत की शान : विवेक तन्खा
नई दिल्ली। यशभारत सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा है कि प्रवासी भारतीय आज विश्व के हर कोने में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के लोग चाहे अमेरिका, यूरोप या किसी अन्य देश में हों, उन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और संस्कारों से भारत की पहचान को और ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे पर पहुँचे विवेक तन्खा ने कहा कि भारत का ‘रूल ऑफ लॉ’ यानी कानून का शासन आज वैश्विक स्तर पर एक मजबूत उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (N Security Council) को भी इस दिशा में और सशक्त भूमिका निभानी चाहिए।
तनखा ने आगे कहा, भारतीय प्रवासी अपने कर्मभूमि देशों में बेहतरीन काम कर रहे हैं और वहीं से अपने मातृभूमि भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। वे न केवल अपने परिश्रम से सफलता की नई मिसालें कायम कर रहे हैं, बल्कि भारत की छवि को भी सशक्त बना रहे हैं।
राज्यसभा सांसद ने अमेरिका सहित कई देशों में बसे भारतीय समुदाय के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय परिवारों से निकलने वाले बच्चे आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊँच पदों पर पहुँच रहे हैं, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को ‘ग्लोबल एम्बेसडर’ बताते हुए कहा कि उनका योगदान देश की आर्थिक और सामाजिक साख को मजबूत करता है।






