भोपाल

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की दूसरी मंजिल से गिकर ठेका श्रमिक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की दूसरी मंजिल से गिकर ठेका श्रमिक की मौत
-मर्ग कामय कर जांच में जुटी पुलिस

भोपाल, यशभारत। अयोध्या नगर इलाके में कल रात नगर निगम के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में दो मंजिला मकान की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना के वक्त वह खाना खाकर छत पर टहलने गया था। वहीं पिपलानी में एलआईसी के रिटायर्ड कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस के मुताबिक नरेला शंकरी निवासी अशोक ठाकुर पुत्र विजय ठाकुर (38) नगर निगम में ठेका कर्मचारी था। बीती रात खाना खाने के बाद वह अपने दो मंजिला मकान की छत पर टहल रहा था। तभी अचानक वह छत से नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे खून से लथपथ हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदि था और घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। इधर, पिपलानी पुलिस ने बताया कि अभिनव होम्स निवासी अरूण(64) एलआईसी से रिटायर्ड हैं। बीती रात शराब पीकर वह अपने घर पहुंचे थे, जहां उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस बात से नाराज होकर वह अपने कमरे में चले गए और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

महिला ने जहर खाकर जान दी-
जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि बरखेड़ी निवासी स्वाति शाक्या पति रवि शाक्या (30) गृहणी थी। बीती 13 सितंबर को महिला ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कल उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button