विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की शिकायत, पुलिस आयुक्त से उचित कार्रवाई की मांग

विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की शिकायत, पुलिस आयुक्त से उचित कार्रवाई की मांग
भोपाल,यशभारत। आशिक़ाने हुसैन सर्वधर्म एकता त्यौहार कमेटी मध्य प्रदेश ने हूजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ भोपाल पुलिस आयुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने विधायक पर धार्मिक आयोजन के मंच से भड़काऊ बयानबाजी कर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया है।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एजाज कुरैशी ने बताया कि 8 सितंबर को भोपाल के करौंद चौराहे पर जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान मंच से विधायक द्वारा दिए गए बयानों के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनसे शहर में शांति और सौहार्द बिगड़ने तथा तनाव पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद दानिश खान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एजाज कुरैशी ने अपने साथियों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुच कर विधायक रामेश्वर शर्मा पर कार्यवाई की मांग कर शिकायत अवेदन दिया है।







