इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नागपाड़ा में दो गुटों में झड़प, पांच लोग घायल

मुंबई, यश भारत

नागपाड़ा में दो गुटों में झड़प, पांच लोग घायल

मुंबई, यश भारत दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में गुरुवार देर रात, पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दंगे में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, इस मामले में दंगे से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button