भोपालमध्य प्रदेश

राजाभोज एयरपोर्ट पर CISF जवानों का सम्मान: पिनिंग सेरेमनी में वरिष्ठ आरक्षकों को पहनाए गए चेवरॉन

राजाभोज एयरपोर्ट पर CISF जवानों का सम्मान: पिनिंग सेरेमनी में वरिष्ठ आरक्षकों को पहनाए गए चेवरॉन

भोपाल, यशभारत। राजधानी के राजाभोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की यूनिट में एक भव्य पिनिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर बल के उन जवानों को सम्मानित किया गया, जिन्हें पदोन्नत कर वरिष्ठ आरक्षक बनाया गया है।

कमांडेंट ने पहनाया सम्मान का प्रतीक
समारोह के मुख्य अतिथि और इकाई के कमांडेंट कासो अतुल भनोत्रा ने चयनित कर्मियों की वर्दी पर औपचारिक रूप से चेवरॉन लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी। कमांडेंट ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पदोन्नति केवल रैंक का बदलाव नहीं है, बल्कि देश की आंतरिक और हवाई अड्डा सुरक्षा के प्रति उनके बढ़ते उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

परिजनों और साथियों में हर्ष का माहौल
समारोह के दौरान यूनिट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे। वर्दी पर वीरता और निष्ठा का नया प्रतीक लगने के बाद जवानों के चेहरों पर गर्व का भाव स्पष्ट दिखाई दिया। अनुशासन और परंपरा के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने बल के जवानों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है।

इनका कहना है..
पदोन्नति एक सैनिक के कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है। राजाभोज एयरपोर्ट की सुरक्षा में इन जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कासो अतुल भनोत्रा, कमांडेंट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button