जबलपुरमध्य प्रदेश

स्कूल की लापरवाही पड़ी भारी, घास साफ करते समय छात्र को सांप ने काटा

कक्षा का 12 वर्षीय छात्र अमजद खान घर पहुंचने के बाद परिजनों को बताया कि स्कूल के ग्राउंड में घास उखाड़ते समय किसी सांप जैसे जीव ने उसके हाथ पर काट लिया।

स्कूल की लापरवाही पड़ी भारी, घास साफ करते समय छात्र को सांप ने काटा

जबलपुर, यश भारत। शहर के तैयब अली स्थित क्राइस्ट चर्च बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12 वर्षीय छात्र को सांप के काटने की घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद अभिभावकों में नाराजगी है। आरोप है कि स्कूल परिसर में छात्रों से मैदान की घास साफ कराई जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार कक्षा का 12 वर्षीय छात्र अमजद खान घर पहुंचने के बाद परिजनों को बताया कि स्कूल के ग्राउंड में घास उखाड़ते समय किसी सांप जैसे जीव ने उसके हाथ पर काट लिया। परिजनों ने देखा कि उसके हाथ पर दो दांतों जैसे निशान थे, जिसके बाद उसे तत्काल विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टर बृजेश की निगरानी में छात्र का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और बताया कि छात्र अब पूरी तरह खतरे से बाहर है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसमें विषैले सांप के काटने जैसे गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य में लगातार सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button