भोपाल

क्लोरीन गैस रिसाव मामला: कलेक्टर ने जिम्मेदार विभागों से मांगी रिपोर्ट -कलेक्टर के एक्सन के बाद विभागों की टीम ने किया फैक्ट्री का दौरा

क्लोरीन गैस रिसाव मामला: कलेक्टर ने जिम्मेदार विभागों से मांगी रिपोर्ट
-कलेक्टर के एक्सन के बाद विभागों की टीम ने किया फैक्ट्री का दौरा
भोपाल, यशभारत।
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री से कल हुए क्लोरीन गैस के रिसाव मामले में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तीन दिन में नगर निगम, सीएमचओ और उद्योग विभाग के अफसरों से रिपोर्ट तलब की है। कलेक्टर के एक्सन के बाद तीनों विभागों की टीम ने आज सुबह फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंची। जहां अधिकारी फैक्ट्री संचालक की लापरवाही को लेकर अपनी जांच कर रहे हैं। अफसरों की रिपोर्ट मिलने के बाद अंतिम फैसला कलेक्टर को लेना है। जिसके आधार पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। क्योंकि अभी तक की जांच में सामने आया कि लापरवाही के चलते क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है।
जानकारी के मुताबिक जेके रोड स्थित गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कल दोपहर केमिकल स्टोर से क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था। गैस फैलने ेसे फैक्ट्री के कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया था। एसडीईआरएफ, नगर निगम की फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी का अमला मौके पर पहुंचा था। इसके बाद पूरी टीम ने फैक्ट्री में रिसाव वाली जगह पर कास्टिक सोडा डालकर गैस को न्यूटल किया गया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव को पूरी तरह से बंद किया गया था। गैस रिसाव के कारण फैक्ट्री समेत आसपास के इलाके में मौजूद लोगों की आंखों से आंसू आने और जलन की शिकायत हो गई थी, साथ ही लोगों को सांस लेने में परेशान हो रही थी। क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने दो दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीएमएचओ, नगर निगम और उद्योग विभाग की संयुक्त टीम से जांच रिपोर्ट मांगी है। इसलिए तीनों जिम्मेदार विभागों के अफसरों की टीम ने आज फैक्ट्री का निरीक्षण किया और गैस रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद कलेक्टर को सौंपी जाएगी। अगर जांच में फैक्ट्री संचालक की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button