भोपाल
करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत

करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत
भोपाल यशभारत। ईटखेड़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बालक घर में खेलते समय हादसे का शिकार हो गया। करंट की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ओम अहिरवार 11 वर्ष ईटखेड़ी का रहने वाला था। सोमवार सुबह घर में खेल रहा था। इसी दौरान गेट की लोहे की चौखट में करंट उतरा हुआ थ। खेलते खेलते बालक ने चौखट को छू लिया। इसी दौरान उसे तेज करंट लग गया और वह बेसुध हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालक का पिता एक निजी अस्पताल मेंं हाउस कीपिंग का काम करते हैं। माता पिता के अलावा घर में एक भाई है।







