देश
चारधाम यात्रा 2026: देवभूमि तैयार, 19 अप्रैल से शुरू होगा पवित्र सफर
घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड | उत्तराखंड की पवित्र धरती उत्तराखंड एक बार फिर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही हिमालय की ऊंचाइयों पर बसे गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ेंगे।
कब से शुरू होगी यात्रा?
साल 2026 में चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। इसी दिन अक्षय तृतीया का शुभ अवसर है, जिसे नई शुरुआत के लिए बेहद मंगलकारी माना जाता है।
घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। श्रद्धालु घर बैठे ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- मोबाइल नंबर और नाम से अकाउंट बनाएं, OTP से वेरिफिकेशन करें
- ‘Create/Manage Tour’ विकल्प में जाकर यात्रा की तारीख और धाम चुनें
- सभी यात्रियों की जानकारी और फोटो अपलोड करें
- सबमिट करने के बाद QR कोड वाला यात्रा पास डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
यात्रा को आसान बनाने के लिए जरूरी सुझाव
- पहचान पत्र साथ रखें: यात्रा के दौरान सरकारी आईडी और यात्रा पास जरूरी है
- स्वास्थ्य का ध्यान रखें: ऊंचाई पर ऑक्सीजन कम होती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लें
- जरूरी सामान रखें: गर्म कपड़े, रेनकोट और फर्स्ट एड किट जरूर साथ रखें
चारधाम यात्रा न केवल आस्था का मार्ग है, बल्कि प्रकृति और आध्यात्म का अद्भुत संगम भी है। सही तैयारी और नियमों का पालन करके आप इस यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं।







