इंदौरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला,

 तलवार-लाठी से मारपीट के बाद इंदौर रेफर

 जबलपुर, यश भारत। मानपुर क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रिश्तेदार संजय पटेल पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार से टक्कर मारकर उन्हें बाइक से गिराया गया और बाद में तलवार, लाठी व डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:45 बजे एबी रोड स्थित पंजाबी ढाबे के पास हुई। यशवंतनगर निवासी संजय पटेल मोटरसाइकिल से खेत जा रहे थे, तभी एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक ने दोबारा वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद कार सवार मिथुन ठाकुर, धनसिंह उर्फ भूपेंद्र, वीरेंद्र सिंह उर्फ भीमा समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले नाली निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद स्वजन और ग्रामीण मानपुर थाने पहुंचे और आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। संजय पटेल को जीतू पटवारी का साला बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button