शताब्दीपुरम में कार चालक राहुल ने लगाई फांसी
पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।

शताब्दीपुरम में कार चालक राहुल ने लगाई फांसी
जबलपुर, यशभारत। शताब्दीपुरम स्थित केसरवानी कालेज के समीप आज सुबह जब लोग सोकर उठे तो एक युवक राहुल झारिया ने फांसी पर लटके होने की जानकारी से अवाक हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक नवल किशोर झारिया का पुत्र राहुल झारिया कार चालक था जो अपनी चाची के घर में रहता था। कल रात को 9 बजे ड्यूटी से आकर सो गया। आज सुबह जब काफी देर नहीं दिखा तो मौजूद लोगों ने पतासाजी की देखा तो वह अपने कमरे में फांसी पर झूल रहा था। यह देखते ही लोग घबरा गए। राहुल ने फांसी क्यों लगाई इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक राहुल का मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसके साथ उसके माता-पिता नहीं रहते थे। उनको भी जानकारी देकर बताया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि राहुल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू | कर दी है।







