
जीवन उत्कर्ष महोत्सव’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ,कार्यक्रम को सराहा
जबलपुर यश भारत। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को जबलपुर प्रवास पर आये और यहां स्वामी नारायण संस्था के कार्यक्रम में सहभागिता की तथा उन्होंने अपनी उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री यादव ने बीएपीएस श्री स्वामी नारायण संस्था के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की
यह भव्य आयोजन जबलपुर में 3 नवंबर से 7 नवंबर 2025 तक चल रहा है, जो विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम के अध्यक्ष महंत स्वामी महाराज की जन्मभूमि भी है।
सीएम डॉ. यादव ने अपने संबोधन में इस महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्कारधानी की भूमि पर आयोजित यह कार्यक्रम संस्कृति सेवा और अध्यात्म का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समस्त समाज को सकारात्मकता और ‘जीवन उत्कर्ष’ की ओर प्रेरित करने वाली प्रेरणा है।
मुख्यमंत्री ने बीएपीएस संस्था के संतों द्वारा दिए गए दिव्य मार्गदर्शन और प्रवचनों को सुनकर वातावरण में व्याप्त भक्तिमय उत्साह को महसूस किया। उन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण को मजबूत करने में आध्यात्मिक संस्थाओं की भूमिका पर जोर दिया।
इस महोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी शामिल हुए, जो संस्कार, सेवा और सदाचार पर केंद्रित प्रेरक सभाओं का हिस्सा बने।







