भोजपुरी भाषी विकास संघ द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया छठ महापर्व

भोजपुरी भाषी विकास संघ द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया छठ महापर्व
भोपाल यशभारत। भोजपुरी भाषी विकास संघ द्वारा छठ महापर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मीडिया प्रभारी ने छोटे लाल गिरी ने बताया कि भोपाल में सभी 54 घाटों पर भोजपुरी भाषी विकास संघ द्वारा छठ पूजा की गई।
27 अक्टूबर सोमवार को सभी 54 घाटो पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा आरंभ की तो वहीं 28 अक्टूबर मंगलवार को सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन किया गया। गिरी ने कहा कि शहर के उत्तर भारतीय समुदाय में छठ पूजा को लेकर भारी उत्साह रहा। ५ नंबर पार्क में छठ घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भोजपुरी कलाकार पवन गिरी द्वारा प्रस्तुति दी गई। छठ माता का मंदिर का भव्य मंदिर तैयार हुआ जिसका लोकार्पण आज दिनांक सोमवार को किया गया। कार्यक्रम की विशेष अतिथि महापौर मालती राय रहीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी ,पूर्व विधायक पीसी शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ,नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी वार्ड 46 के पार्षद गुड्डू चौहान, जिला अध्यक्ष चंदन भारती, लक्ष्मण गिरि, गंगासागर यादव ,अमित शर्मा ,संतोष परिहार ,साधना गोस्वामी एवं समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
.jpeg)







