आपस में समझौता के दौरान मचा बवाल – पूर्व प्रेमी के मित्र की जान ली प्रेमिका के वर्तमान प्रेमी ने

आपस में समझौता के दौरान मचा बवाल
– पूर्व प्रेमी के मित्र की जान ली प्रेमिका के वर्तमान प्रेमी ने
भोपाल यशभारत। कोलार इलाके में नगर निगम फायरकर्मी के छोटे भाई की हत्या करने वाले दोनों आरोपी घटना के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती हो गए। जिन्हें पुलिस पहरे में रखा गया है। हत्या की वारदात के दौरान दोनों आरोपी मारपीट में घायल हो गए थे। इस पूरे संघर्ष में चौकाने वाली बात यह है कि नाबालिग प्रेमिका के पूर्व प्रेमी के मित्र की हत्या हाल ही में प्रेम करने वाले युवक ने की है। आरोपियों ने एक नाबालिग प्रेमिका को लेकर हुए विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस के मुताबिक, प्रियंका नगर कोलार निवासी फायरकर्मी सूरज मोरे का छोटा भाई आकाश मोरे (25) कल रात करीब आठ बजे अपने दोस्त अंकित वर्मा के साथ मधुरम हाईट्स स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे। जहां पर उनका अवध राठौर और तरूण कुशवाहा से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो आकाश ने अपने भाई सूरज को भी वहां बुला लिया। इस दौरान अवध राठौर ने अंकित वर्मा और आकाश पर गुप्ती से हमला कर दिया। जिससे गुप्ती आकाश के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका साथी भी घायल हुआ।
नाबालिग को लेकर हुआ विवाद –
टीआई संजय सोनी ने बताया कि दोनों पक्षों में एक नाबालिग लडक़ी को लेकर विवाद था। एक पक्ष नाबालिग लडक़ी का पूर्व प्रेमी है तो वहीं दूसरा पक्ष भी नाबालिग लडक़ी से प्रेम करता है। दोनों पक्षों में इस मृतक आकाश का बात को लेकर विवाद चल रहा जीवित अवस्था का चित्र था। दोनों पक्षों में पंचायत में विवाद का हल तलाशने की बात चल रही थी।, इसी बीच दोनों पक्ष आपस में विवाद हो गया। जिसमें अवध राठौर के हमले में आकाश मोरे की जान चली गई। पुलिस अवध राठौर और तरूण कुशवाहा घटना के बाद खुद हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हो गए। जहां से उन्हें दूसरे वार्ड में जांचों के लिए भर्ती किया गया। इस दौरान सीटी स्कैन भी किया गया है। अस्तपाल में वार्ड के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों के डिस्चार्ज होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







