जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चुरहट सीधी में दरोगा की नींद में खलल का मामलाः थाना प्रभारी की एक वर्ष की वेतन वृद्वि रोकी गई

प्रभारी आईजी साकेत पाण्डे का बड़ा एक्शन

जबलपुर, सीधी यशभारत। चुरहट सीधी थाना प्रभारी नींद में खलल मामले में प्रभारी आईजी साकेत पाण्डे ने बड़ा एक्शन लिया है। दरोगा पर साल की वेतन वृद्वि रोकने की कार्रवाई की गई है। हालांकि इस मामले में जांच जारी है, जांच पूरी होेने के बाद तय होगा थाना प्रभारी पर और कितनी बड़ी कार्रवाई होगी।
मालूम हो कि सिंचाई विभाग से रिटायर हुए गणपत पटेल का सेवानिवृत्त जुलूस कार्यक्रम ऑफिस से घर की तरफ जा रहा था पुलिस क्वाटर पहंुचते ही जुलूस को लेकर उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया जब थाना प्रभारी की नींद डिस्टर्ब हो गई और वह गुस्से में घर से बाहर आए और जुलूस निकालने वालों की जमकर खबर ली यहां तक कि तीन युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर थाने ले गए। इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा सोशल मीडिया पर दरोगा की गंुडाई का वीडियो वायरल हो गया, मामला जब पुलिस के बड़े अधिकारियों तक पहंुचा तो उन्होंने जांच बैठाई जिसमें प्रथम दृष्टया दरोगा की गलती सामने आई।
6 धाराओं में अपराध दर्ज किया था
पुलिस कर्मियों से मारपीट का भी आरोप चुरहट पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के सेक्सन 15 के अलावा बीएनएस की धारा 132, 121, 221, 351 (3) 3 (5) के तहत अपराध दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। मामला संज्ञान में आने पर सीधी के पुलिस अधीक्षक डा. रविंद्र वर्मा ने कहा कि मामले की जांच एसडीओपी से कराई जा रही है जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button