जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में कमलनाथ ने मप्र सरकार को घेरा: भाजपा नशे में, वह कौन सा नशा बंद करेगी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत।
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आज जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पनागर विधानसभा में विशाल जनसमूह को संबोधित किया। कमलनाथ की इस जनसभा को चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। आठ विधानसभा की सीट जबलपुर में चार विधायकों ने पिछले चुनाव में अपना पताका फहराया था। वहीं लंबे अरसे से जीत के लिए मोहताज पनागर विधानसभा में आज कमलनाथ जमकर गरजे।

कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला इस दौरान कहा भाजपा सरकार खुद नशे में हैं। वह कौन सा नशा बंद करेगी। मैं पूरे प्रदेश का दौरा कर रहा हूं। मेरा महाकौशल सहित जबलपुर से खास लगाव हैं।

जनसभा में दिख रहा लोगों का आक्रोश

यह विशाल जनसभा किसी शासकीय मदद से नहीं बुलाई गई है। यह सभा में लोगों का आक्रोश साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। भाजपा सरकार नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा सरकार की नीति से हर वर्ग परेशान हो चुका है।

कांग्रेस पार्टी ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने हमारी सरकार गिरा दी। हमने वचन पत्र में किसानों का कर्जा माफ करने का ऐलान किया था। जिसे हम पूरा कर रहे थे। आगामी चुनाव के लिए हम फिर वचन पत्र ला रहे हैं। जिसके लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं।

भाजपा से हर वर्ग के लोग परेशान

कांग्रेस सरकार में महाकौशल को खास तवज्जो दी गई थी। यहां से चार मंत्री थे। स्पीकर से लेकर डिप्टी स्पीकर तक महाकौशल से बनाया गया था। साथ ही कैबिनेट की मीटिंग भी महाकौशल में पहली बार की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button