देश

मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बनी मौत का जाल,8 की मौत, कई घायल

कुरनूल में भीषण टक्कर

कुरनूल: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी की टक्कर रेडी-मिक्स कंक्रीट से भरी लॉरी से हो गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 लोग घायल हो गए। यह हादसा मंत्रालयम मंडल के चिलकलडोना इलाके के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्री गाड़ी में ही फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच महिलाएं और एक नाबालिग लड़की भी शामिल हैं। सभी घायल यात्रियों को तुरंत एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक कर्नाटक के रहने वाले श्रद्धालु थे, जो मंत्रालयम मंदिर में दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालने और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम तेजी से किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button