भोपाल

 13% ओबीसी होल्ड हटाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने अंबेडकर पार्क में किया प्रदर्शन

 13% ओबीसी होल्ड हटाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने अंबेडकर पार्क में किया प्रदर्शन

​भोपाल, यश भारत। विभिन्न विभागों के अभ्यर्थियों ने शनिवार को अंबेडकर पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया छह वर्षों से चली आ रही भर्ती प्रक्रिया में 13% ओबीसी होल्ड के कारण प्रभावित अभ्यर्थी सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस होल्ड को तत्काल अनहोल्ड किया जाए और उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा पास करने के बावजूद पिछले छह सालों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। ओबीसी वर्ग के हजारों अभ्यर्थी इस होल्ड से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं एक प्रदर्शनकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा हमने मेहनत की परीक्षा दी लेकिन 13% होल्ड के कारण हमारी जिंदगी रुक गई है। सरकार को अब फैसला लेना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थी विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं से हैं। वे नारेबाजी कर रहे थे और सरकार को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण है।अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा इस मुद्दे पर सरकारी स्तर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button