भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, 21 प्रस्तावों पर होगा फैसला 

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, 21 प्रस्तावों पर होगा फैसला 
भोपाल, यश भारत।  राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक वंदे मातरम के गान के साथ शुरू हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में सबसे प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां तथा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2010 को वापस लेने के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की मंजूरी ली जाएगी। इसके साथ ही खरीफ वर्ष 2020 में खरीदी गई धान की मिलिंग के बाद शेष बची लगभग 7.73 लाख मीट्रिक टन धान के ई-ऑक्शन के निराकरण पर भी चर्चा कर स्वीकृति दी जाएगी।
कैबिनेट में भारतीय वन सेवा के अंतर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के एक नए पद के सृजन को मंजूरी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों और अधिकारियों को अदालत के फैसलों के आधार पर पेंशन और वेतनमान देने से जुड़े मामलों पर भी विचार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। इनमें सोलहवें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों को मंजूरी देने सहित प्रशासनिक और वित्तीय मामलों के कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button