सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के घंसौर थाना अंतर्गत भिलमा टोला ग्राम के समीप सुबह लगभग 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार नए गांव से गोरखपुर ग्राम जा रहा था, जब वह भिलमा टोला ग्राम के समीप पहुंचा तो बाइक को डम्फर वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया,जिसके हाथ,पैर, सिर सहित अन्य अंगों में चोट आई है।
इस बात की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। घायल को एम्बुलेंस में स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल है। फिलहाल जांच की जा रही है। घटना कारित करने वाले डम्फर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाये इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।
Back to top button