सटोरिया सतीश सनपाल ने 1 हजार करोड़ का किया लेनदेन : 14 बोगस कंपनियां बनाकर कर रहा था मनी लॉन्ड्रिंग

जबलपुर, यशभारत। दुबई में बैठकर भारत सहित अन्य देशों में क्रिकेट सट्टे का अवैध धंधा संचालित कर रहे सटोरिया सतीश सनपाल ने मनी लॉड्रिंग करने 14 बोगस कंपनिया खोल रखी थीं। जांच के दौरान इन कंपनियों में करीब 1 हजार करोड़ के लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस रिमांड में सतीश के चाचा के बेटे मनोज के खुलासे के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी है।
एसआइटी की जांच में यह जानकारी सामने आई है। इसी के साथ सनपाल की फ र्जी कम्पनियों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है। एसआइटी को पता चला है कि यह फ र्जी कम्पनी सतीश सनपाल के राइट टाउन स्थित आफिस का काम संभालने वाले अमित शर्मा के नाम पर दर्ज है। अमित फिलहाल में जेल में है। एसआइटी अब इस कम्पनी के बैंक खाते और ट्रांजेक्शन की जानकारी एकत्र करने में जुट गई है।
कंपनियां बनाकर इस पूरे खेल को अंजाम दे रहा था
सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपी सतीश सनपाल ने बोगस कंपनियां बनाकर इस पूरे खेल को अंजाम दे रहा था। इन कंपनियों की जांच के दौरान पता चला कि अभी तक करीब एक हजार करोड़ का लेनदेन किया जा चुका है। सनपाल से जुड़े अन्य आरोपियों और उनके कारनामों की
बारीकी से पड़ताल जारी है।
बोगस कंपनियां खोलने गया था मनोज सनपाल
विवेचक दिनेश गौतम ने बताया कि मनोज खत्री, संजय खत्री माननीय न्यायालय से बेल में हैं। वहीं तीन दिन पहले सतीश सनपाल के चाचा के बेटे मनोज सनपाल को दबोचकर लार्डगंज पुलिस ने माननीय न्यायालय से तीन दिनों की पुलिस रिमांड में लिया था। जिसे रिमांड खत्म होने के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपी मनोज सनपाल ने पुलिस को रिमांड के दौरान बताया कि बोगस कंपनिया खोलने गया था ताकि सट्टे का पैसा लगाया जा सके। पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल करने में जुटी है।