भोपालमध्यप्रदेश

नेहरू नगर पुलिस लाइन ग्राउंड में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

नेहरू नगर पुलिस लाइन ग्राउंड में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर पुलिस लाइन ग्राउंड में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

प्रारंभिक छानबीन में मामला प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों और थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की असली वजह और पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button