जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आंधी के चलते बिजली, पानी व्यवस्था चौपट

आंधी के चलते बिजली, पानी व्यवस्था चौपट

जबलपुर यश भारत। रविवार की शाम को चली तेज आंधी और चार मिलीमीटर बारिश के बाद ही शहर की विद्युत व्यवस्था से लेकर जलापूर्ति तक प्रभावित हो गई। बिजली बंद रहने के कारण रमनगरा प्लांट से से भरी जाने वाली टंकियां खाली रह गई जिनके कारण गधा मेडिकल आधारताल आईटीआई सहित कई क्षेत्रों में आज सुबह पानी नहीं आया जिसके कारण लोग परेशान नजर आए। नगर निगम के जली यंत्री कमलेश श्रीवास्तव के अनुसार यदि विद्युत व्यवस्था में दिन में कोई व्यवधान नहीं रहता तो शाम को आंतरिक या सामान्य जलापूर्ति की जा सकती है। गौर तलब है कि गलत शाम मौसम के मिजाज में आये परिवर्तन के कारण बहुत सारी व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हो गई। शहर के कई इलाके घंटा अंधेरे में डूबे रहे तू कुछ जगहों पर तो रात भर लाइट नहीं आने के समाचार भी मिल रहे हैं हालांकि विद्युत विभाग का अमला लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा है।

1745836971 WhatsApp Image 2025 04 28 at 1.57.27 PM

दोपहर बाद फिर बदल सकता है मौसम- बीती शाम चली तेज आंधी और बारिश के बाद भले ही सोमवार की सुबह मौसम खुला हुआ नजर आया लेकिन स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी के मुताबिक अभी दो दिन मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का बने रहने की संभावना है और दोपहर बाद एक बार फिर तेज हवाओं के साथ ही आंधी और बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज हुआ था जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री रिकार्ड किया गया था जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। इस बीच 4 मिली मीटर बरसात दर्जी की गई है। सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 20.02 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा तापमान में आई गिरावट के कारण हल्की ठंडक का एहसास भी महसूस किया गया। आने वाले 24 घंटे में भी मौसम की इसी तरह की बनी रहने की संभावना है।

अमला पूरी रात काम करने का दावा करता रहा, नहीं मिली राहत
शहर में रविवार  तेज हवा ने पूरे बिजली सिस्टम को ध्वस्त कर दिया। शहर में कई जगह अंधकार छाया रहा। थोड़ी सी बारिश से शहर में दो हजार फॉल्ट आए। हालांकि बिजली कम्पनी में रजिस्टर्ड केवल सवा सात सौ मामले हुए।
संभाग    कुल शिकायत    निराकृत     बाकी
पूर्व      –    67।                   62            05
उत्तर –         142                  129           13
दक्षिण-         121                    116           05
पश्चिम –         123                   122।         01
विजय नगर –    273                 264         09
कुल शिकायतें –    726                693      33
कई जगह ट्रिपिंग कम्पनी के सिटी सर्किल के अंतर्गत आने वाले पांचों संभागों के आंकड़ों के अनुसार कुल 726 शिकायतें सिटी सर्किल पहुंची। जिसमें दावा किया जा रहा है कि 693 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। इनमें सर्वाधिक शिकायत विजय नगर संभाग में पहुंची।

 

1745836986 WhatsApp Image 2025 04 28 at 1.57.28 PM

रात अंधेरे में काटनी पड़ी- सिविक सेन्टर, विजय नगर, अधारताल, रिछाई, बिलहरी, रांझी, गढ़ा समेत अन्य इलाकों में बिजली लाइनों में आई खराबी के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। कई जगह पर विद्युत लाइन में पेड़ो की टहनियां गिरीं। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर में फाल्ट आया। अमला पूरी रात काम करने का दावा करता रहा, लेकिन यह दावा हवा हवाई साबित हुआ।
इस तरह के आए फाल्ट
बिजली लाइनों में पेड़ और डालियां गिरीं, कई जगहों पर जम्पर हुए खराब, इंसुलेटर में खराबी, ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा, लाइनों के टकराने के कारण फाल्ट
इस कारण से आ रही परेशानी
गर्मी के पहले सिटी सर्किल ने सही तरीके से मैंटेनेंस नहीं किया। न तो उन पेड़ों और डालियों को काटा गया, जो विद्युत लाइनों में लटक रहे थे। इसके अलावा इंसुलेटर और जम्परों की ओवर हालिंग नहीं की गई। ट्रांसफार्मरों का भी रख रखाव सही तरीके से नहीं किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App