भाजपा की भोपाल ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी घोषित, देखिए किसको क्या जिम्मेदारी मिली

भाजपा की भोपाल ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी घोषित, देखिए किसको क्या जिम्मेदारी मिली
भोपाल, यशभारत।भारतीय जनता पार्टी ने आज भोपाल ज़िला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद जी की सहमति से ज़िला अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा ने यह सूची जारी की।घोषित कार्यकारिणी में 20 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें राजमन कुरावझा, दयाल सिंह गुर्जर, नरेश शर्मा और हेमंत विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कुंदन सिंह गुर्जर, सत्यानारायण शर्मा और सावित्री मालवीय को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा राजकुमार राजपूत, शांतीलाल वर्मा, राज दांगी, रामबाबू मीणा, नीतू शर्मा, रचना साहू, रानी मेहर, संजय पाल को मंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी की वित्तीय देखरेख की जिम्मेदारी प्रमोद सिंह तोमर को कोषाध्यक्ष के रूप में दी गई है, जबकि शालु नागर को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।नई कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को भी जगह दी गई है, जिससे संगठन में संतुलन और मजबूती दिखाई दे रही है। भाजपा नेताओं का मानना है कि यह टीम आने वाले चुनावों में पार्टी की रणनीति को मज़बूत करेगी।






