जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालकर सेनाओं को किया सलामः सांसद की बुलेट में बैठकर उपमुख्यमंत्री ने लहराया तिरंगा

neeraj

जबलपुर यशभारत। जब सांसद-उपमुख्यमंत्री बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिरंगा लहराते हैं, तो यह दृश्य न केवल अद्वितीय होता है बल्कि देशभक्ति की भावना को भी प्रबल करता है। तिरंगे के साथ इस प्रकार का प्रदर्शन जनता के बीच एक खास संदेश देता है, जो राष्ट्रीय गर्व और एकता का प्रतीक है। यह पहल राज्य के युवाओं को प्रेरित करने का भी काम करती है, जिससे उनमें देशप्रेम की भावना जागृत होती है। बुलेट की गड़गड़ाहट और तिरंगे की शान, दोनों मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाते हैं, जो हर भारतीय के दिल को छू जाता है। इस तरह की गतिविधियाँ न केवल नेताओं की जनसंपर्क रणनीति को मजबूत करती हैं, बल्कि उन्हें जनता से भावनात्मक रूप से जोड़ती भी हैं।

WhatsApp Image 2025 05 14 at 20.19.53

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिकष् कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में जिला मुख्यालयों में तिरंगा यात्रा आयोजित हो रही है। इसी तारतम्य में जबलपुर में पूज्य संतो के सानिध्य एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में जबलपुर शहर के मुख्य मार्ग में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं में तिरंगा यात्रा को लेकर कितना उत्साह है अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सांसद आशीष दुबे की बुलेट में पीछे बैठकर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बाइक पर खड़े होकर तिरंगा लहराया।

 

WhatsApp Image 2025 05 14 at 20.19.51

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जयष् और ष्वंदे मातरमष् के उद्घोष करते हुए बड़ी संख्या में हाथो में तिरंगा ध्वज लिए महिलाओ और युवाओं ने भाग लिया। वन्दे मातरम चौक सिविक सेंटर में यात्रा को पूज्य संत दंडी स्वामी कालीकानंद जी महाराज, जगत गुरु सुखानन्द द्वाराचार्य राघव देवाचार्य जी, स्वामी गिरिशनानंद जी, स्वामी मुकुंददास जी महाराज, स्वामी चौतन्यानंद जी, स्वामी राधे चौतन्य जी, ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी कालीनंद जी ने रवाना किया जो वंदे मातरम चौक सिविक सेंटर से करमचंद चौक अंधेरदेव बड़ा फुहारा लार्डगंज मालवीय चौक तीनपत्ती नवभारत चौराहा ब्लूम चौक शास्त्री ब्रिज छोटी लाइन गोरखपुर बाजार भगत सिंह चौराहा गणेश चौक टी आई क्रासिंग भारतमाता चौक डिलाइट चौक इंदिरा मार्केट कांचघर शीतलामाई घमापुर चौक होते हुए तहसील चौक स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न हुई। यात्रा का विभिन्न समाजों, वर्गों एवं नागरिकों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया।

 

WhatsApp Image 2025 05 14 at 20.19.50

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने इस अवसर पर कहा पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब हमारी तीनों सेनाओं ने आतंकवाद परस्त पाकिस्तान को हर मोर्चे पर दिया। जिन्होंने हमारी माता बहनों के सिंदूर मिटाने का काम किया हमारी सेना ने मिटा दिया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छूट दे दी, और हमारे देश के वीर सैनिको ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया, भारत का शौर्य और पराक्रम सभी ने देखा देश के हर नागरिक में उत्साह है हमारी सेनाओं ने न सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को पाकिस्तान में नष्ट किया बल्कि दुनिया को संदेश दिया कि आतंकवाद के खिलाफ अब भारत हर तरह से जबाब देने तैयार है और पाकिस्तान ने भी हमारे देश के नेतृत्व और सैनिकों के साहस को देखा है। अब यदि आगे पाकिस्तान कोई नापाक कोशिश आतंकवाद के माध्यम से करता है तो हम तैयार है उसका जवाब देने के लिए ।हमारे सैनिकों के साहस को नमन करते हुए प्रदेश में हर संभागीय और जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई है आज मैं जबलपुर की तिरंगा यात्रा में शामिल होकर वीर सैनिकों को नमन करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा में नागरिक कार्यक्रम में सहभागी बना हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App