जबलपुरमध्य प्रदेश

भाजपा ने उत्तर मध्य और पूर्व विधानसभा में किया यूनिटी मार्च

जनप्रतिनधियों के साथ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ एवं बच्चों ने की पद यात्रा

जबलपुर,यशभारत । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर देश के सभी संसदीय क्षेत्र में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है इसीलिए तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा यूनिटी मार्च के दूसरे दिन उत्तर मध्य और पूर्व विधानसभा में सांसद आशीष दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अभिलाष पांडेय महापौर की उपस्थिति में पद यात्रा निकाली गई।

भाईचारा और समरसता का दिया सन्देश

ezgif 13754386160e8345

यूनिटी मार्च का शुभारम्भ उत्तर मध्य विधानसभा अंतर्गत पंचकोशी मंदिर से किया गया, भारत माता के पूजन के उपरांत यात्रा प्रारम्भ हुई जो विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के पश्चात पूर्व विधानसभा की यात्रा प्रारम्भ हुई जो खेरमाई मंदिर से होते हुये कांचघर चौक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत माता की सेवा करने के साथ वर्तमान भारत की इबारत लिखने का काम किया। सरदार पटेल ने केवल देश को आज़ादी दिलाने में भूमिका नहीं निभाई, बल्कि उन्होंने विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत का नक्शा तैयार किया। वही भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा सरदार पटेल का जीवन कर्तव्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। वे केवल भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के वास्तुकार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button