जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में आंधी बारिश से तो राहत पर बढ़ेगा तापमान, संभाग के अमरकंटक डिंडोरी नरसिंहपुर मंडला में बारिश की संभावना

जबलपुर यशभारत। रविवार की शाम को जबलपुर में चली तेज हवाएं और आंधी पानी के कारण जहां व्यवस्थाएं छिन्न-भिन्न हो गई थी वहीं आज सोमवार को सुबह से मौसम आम तौर पर ना केवल खुला रहा बल्कि अधिकतम तापमान मैं हल्की बढ़ोतरी भी दर्जकी गई। आने वाले दिनों में भी शहर का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना स्थानी मौसम कार्यालय प्रभारी के द्वारा दी गई है जबकि संभाग के कुछ जिलों डिंडोरी मंडला नरसिंहपुर और अमरकंटक में आंधी बारिश के आसार अभी भी बने हुए हैं। जबलपुर में मौसम साफ होने के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी का क्रम भी शुरू हो जाएगा। वर्तमान मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 20.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ इस बीच आद्रता 54 प्रतिशत आकी गई। जबकि जब इसके पूर्व रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री दर्ज किया गया था और रविवार को 4 मिली मीटर वर्षा के साथ तेज आंधी भी चली थी और 40 से 45 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने शहर की व्यवस्थाओं को छिन्न-भिन्न कर दिया था। मौसम की पूर्वानुमान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि जबलपुर में आमतौर पर मौसम सुश्रस्ट रहेगा और इस बीच उत्तर पूर्वी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी जबकि संभाग के कुछ जिलों में गलत चमक के साथ बौछार पडनै और तेज हवाएं चलने की संभावना अब भी बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App