EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी खबर:बंद रहेंगी PF क्लेम और ऑनलाइन सेवाएं
इन सेवाओं पर रहेगा असर

EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी खबर:बंद रहेंगी PF क्लेम और ऑनलाइन सेवाएं
नई दिल्ली: Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों और नियोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। डेटाबेस को अधिक मजबूत बनाने और क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम के सॉफ्टवेयर अपग्रेड के लिए 26 जून से 30 जून 2026 तक कई ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
EPFO के अनुसार, 26 जून की रात 12:00 बजे से 30 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप के जरिए मिलने वाली सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इन सेवाओं के 1 जुलाई 2026 से दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।
इन सेवाओं पर रहेगा असर
- नए EPF क्लेम जमा नहीं किए जा सकेंगे।
- पहले से जमा क्लेम की प्रोसेसिंग और स्टेटस ट्रैक नहीं किया जा सकेगा।
- एम्प्लॉयर Electronic Challan-cum-Return (ECR) फाइल नहीं कर पाएंगे।
- नए कर्मचारियों के लिए UAN लिंकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।
- सदस्य ई-पासबुक एक्सेस या डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।
- मेंबर और एम्प्लॉयर दोनों अपने-अपने पोर्टल पर लॉग इन नहीं कर पाएंगे।
EPFO ने बताया कि यह अस्थायी रोक सिस्टम माइग्रेशन के कारण लगाई गई है, ताकि भविष्य में सेवाओं को अधिक तेज, सुरक्षित और बेहतर बनाया जा सके।
देशभर में EPFO के 7 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, इसलिए जिन सदस्यों को पीएफ से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, उन्हें सेवाएं बहाल होने के बाद ही ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।







