जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बड़ी गड़बड़ी: रामपुर परीक्षा केंद्र में एक रोल नंबर के दो विद्यार्थी

12वीं के हिन्दी के परचे में लापरवाही, मचा हड़कंप,डीईओ ने मंडल से कन्फर्म कर एक छात्र को पाया पात्र

 

https://youtu.be/kyTcQrulgy4https://youtu.be/kyTcQrulgy4

जबलपुर, यशभारत। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से 10वीं के परचे के साथ शुरू हो चुकी है। आज गुरूवार को 12वीं हिन्दी का पर्चा 50 केंद्रों में आयोजित हुआ। इस दौरान जबलपुर के रामपुर परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल एक रोल नंबर के दो विद्यार्थियों को परीक्षा में बिठा दिया गया इसकी खबर परीक्षा हॉल में मौजूद पर्यवेक्षक को लगी तो उसने केंद्राध्यक्ष सहित जिला शिक्षा अधिकारी को खबर दी। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से संपर्क कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। मंडल ने जानकारी प्राप्त होने के बाद एक छात्र का रोल नंबर कैसिंल करते हुए परीक्षा से वंचित कर दिया। मंडल की इस लापरवाही के बाद हड़कंप मच गया, परीक्षा से वंचित हुए छात्र का कहना था कि उसकी उसमें क्या गलती है।

16

नाम भी एक और रोल नंबर भी
बताया जा रहा रामपुर परीक्षा केंद्र में दो छात्रों के विवेक नाम के थे और उनके रोल नंबर भी एक थे। पर्यवेक्षक ने दोनों के प्रवेश पत्र चैक किए तो पहले हैरान हो गए बाद में दोनों छात्रो से जानकारी लगी गई तो उनका कहना था कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। मंडल से जो प्रवेश पत्र आया था उसी आधार पर परीक्षा देने पहुंचे थे।

15

12 हजार से ज्यादा विद्यार्थी दे रहे परीक्षा
जानकारी अनुसार 12वीं हिंदी के परचे में करीब 12 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे है। उक्त परीक्षा जिले के 50 केंद्रों में आयोजित हो रही है। परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने उडऩदस्ता दल तैयार किए है जो केंद्रों में औचक निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं।

इनका कहना है
रामपुर परीक्षा केंद्र में एक रोल नंबर के दो छात्रों द्वारा परीक्षा दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर जाकर केंद्राध्यक्ष से जानकारी ली गई और मंडल भोपाल के अधिकारियों को अवगत कराया जिसके बाद एक छात्र का रोल नंबर सही निकला जिसे परीक्षा में बैठने दिया गया जबकि दूसरे छात्र को परीक्षा से वंचित रखा गया।
घनश्याम सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button