यशभारत ब्रेकिंग भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, संगठन में नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
घोषित कार्यकारिणी में चार महामंत्री

यशभारत ब्रेकिंग भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, संगठन में नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की 25 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने इस बार अनुभव और युवाओं के संतुलन के साथ टीम तैयार की है।
घोषित कार्यकारिणी में चार महामंत्री, नौ उपाध्यक्ष, नौ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय प्रभारी और एक मीडिया विभाग प्रमुख शामिल किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, लता वानखेड़े, सुमेर सिंह सोलंकी, राहुल कोठारी और गौरव रणदीवे को महामंत्री बनाया गया है। वहीं, श्याम महाजन को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि आशीष ऊषा अग्रवाल को पुनः मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है।
भाजपा की इस नई कार्यकारिणी को आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को ध्यान में रखकर गठित किया गया है। संगठन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में अधिक भूमिका दी जाएगी।







