भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल स्टेशन का होगा कायाकल्प: अब 3 लाख यात्रियों का भार सहने के लिए तैयार होगा जंक्शन

भोपाल स्टेशन का होगा कायाकल्प: अब 3 लाख यात्रियों का भार सहने के लिए तैयार होगा जंक्शन

300 तक पहुंचेगी ट्रेनों की संख्या; 33 लिफ्ट, 30 एस्केलेटर और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

भोपाल, यशभारत। भोपाल रेलवे स्टेशन जल्द ही देश के सबसे आधुनिक और व्यस्ततम स्टेशनों की सूची में शुमार होने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भोपाल स्टेशन के पुनर्विकास की योजना को नए सिरे से मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद स्टेशन की यात्री हैंडलिंग क्षमता वर्तमान से दोगुनी होकर 3 लाख प्रतिदिन तक पहुंच जाएगी।

ट्रेनों की संख्या में होगा भारी इजाफा
वर्तमान में भोपाल स्टेशन से लगभग 150 ट्रेनों की आवाजाही होती है। विस्तार योजना के तहत प्लेटफॉर्म, यार्ड और सिग्नलिंग सिस्टम को इतना उन्नत बनाया जा रहा है कि आने वाले समय में यहाँ से 300 ट्रेनों का सुचारू संचालन संभव हो सकेगा। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी 150 से बढ़ाकर 300 की जा रही है।

ऐसा होगा नया स्टेशन परिसर
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, स्टेशन पर बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदला जा रहा है। मुख्य स्टेशन भवन 21,814 वर्गमीटर में फैला होगा, जबकि 4,235 वर्गमीटर का एक नया द्वितीय प्रवेश द्वार भवन भी बनाया जाएगा। यात्रियों के बैठने और आराम के लिए 2,160 वर्गमीटर का विशाल कॉनकोर्स एरिया तैयार होगा। वही बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 33 लिफ्ट और 30 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। साथ ही 2 नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी होगा।

पार्किंग की समस्या होगी खत्म
बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्टेशन पर एक मल्टी लेवल कार पार्किंग बनाई जाएगी जिसमें 1,156 वाहन खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा 413 वाहनों के लिए अलग से सतही पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button